Uncategorized Archives - Inditales https://inditales.com/hindi/category/uncategorized/ श्रेष्ठ यात्रा ब्लॉग Sun, 05 Apr 2026 15:22:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.5 GAPR Quiz https://inditales.com/hindi/gapr-quiz/ https://inditales.com/hindi/gapr-quiz/#respond Sun, 05 Apr 2026 11:20:17 +0000 https://inditales.com/hindi/gapr-quiz/ The post GAPR Quiz appeared first on Inditales.

]]>

GAPR Quiz

1 / 20

7. मैत्रेय ऋषि की माँ का नाम क्या है

2 / 20

14. चन्द्र अपनी २७ पत्नियों में किस से अधिक प्रेम करतेहैं

3 / 20

13. चन्द्र ने किस तिथि को तारा का अपहरण किया था

4 / 20

20. शनि को कितनी स्त्रियों का श्राप मिला था

5 / 20

15. चन्द्र की पत्नियों के पिता कौन हैं

6 / 20

4. पराशर ऋषि ने किन की पुत्री के द्वारा वेद व्यास तो जनम दिया

7 / 20

1.ऋषि पराशर की माँ कौन थी

8 / 20

5. वेद व्यास का मूल नाम क्या था

9 / 20

17. चन्द्र और तारा के पुत्र कौन हैं

10 / 20

18. बृहस्पति के 8 पीले घोड़े किस नाम के रथ तो खींचते हैं

11 / 20

6. किस ऋषि ने ऋषि पराशर से ज्योतिष का ज्ञान प्राप्त किया

12 / 20

8.ऋषि परशुराम के पिता कौन थे

13 / 20

10. कश्यप ऋषि किनके पुत्र थे

14 / 20

12. शनि देव की माँ का नाम क्या है

15 / 20

19. बृहस्पति का मूल नाम क्या है

16 / 20

2. ज्योतिष को वेदों का कौनसा अंगा कहा गया है

17 / 20

9. ऋषि विश्वामित्र किनके पुत्र हुए

18 / 20

3. ज्योतिष के गणित अंग को क्या कहा जाता है

19 / 20

11. सूर्य की मुख्य पत्नी का नाम क्या था

20 / 20

16. मंगल किन के पुत्र हैं

Your score is

The average score is 78%

The post GAPR Quiz appeared first on Inditales.

]]>
https://inditales.com/hindi/gapr-quiz/feed/ 0 3810
ग्रह उच्च नीच Quiz https://inditales.com/hindi/graha-uchh-neech-quiz/ https://inditales.com/hindi/graha-uchh-neech-quiz/#respond Fri, 03 Apr 2026 05:44:49 +0000 https://inditales.com/hindi/?p=3804 The post ग्रह उच्च नीच Quiz appeared first on Inditales.

]]>

ग्रह उच्च नीच

1 / 14

सूर्य किस राशी में उच्च होते हैं

चम्बल नदी पर सूर्यास्त

2 / 14

सूर्य का उच्च अंश क्या है

3 / 14

चन्द्र किस राशी में उच्च होते हैं

4 / 14

चन्द्र का उच्च अंश क्या है

5 / 14

मंगल किस राशी में उच्च होते हैं

6 / 14

मंगल का उच्च अंश क्या है

7 / 14

बुध किस राशी में उच्च होते हैं

8 / 14

बुध का उच्च अंश क्या है

9 / 14

गुरु किस राशी में उच्च होते हैं

10 / 14

गुरु का उच्च अंश क्या है

11 / 14

शुक्र किस राशी में उच्च होते हैं

12 / 14

शुक्र का उच्च अंश क्या है

13 / 14

शनि किस राशी में उच्च होता है

14 / 14

शनि का उच्च अंश क्या है

Your score is

The average score is 80%

The post ग्रह उच्च नीच Quiz appeared first on Inditales.

]]>
https://inditales.com/hindi/graha-uchh-neech-quiz/feed/ 0 3804
उत्प्रेरक बनने का सौभाग्य – बिहार से जुड़ी एक यात्रा कथा https://inditales.com/hindi/bihar-travel-tale/ https://inditales.com/hindi/bihar-travel-tale/#comments Wed, 23 May 2018 02:30:08 +0000 https://inditales.com/hindi/?p=492

यह ब्लॉग एक लम्बा सफ़र तय कर चुका है। इस लंबे सफर के साथ कई अच्छे बुरे किस्से जुड़े हैं। बहुत सी यात्रा कथा  ऐसी है जो आपके होने का अर्थ सार्थक कर देते हैं. आज आपसे साझा करने के लिए मेरे पास इससे बेहतर और अच्छी कहानी शायद कोई और नहीं हो सकती। मैंने […]

The post उत्प्रेरक बनने का सौभाग्य – बिहार से जुड़ी एक यात्रा कथा appeared first on Inditales.

]]>

यह ब्लॉग एक लम्बा सफ़र तय कर चुका है। इस लंबे सफर के साथ कई अच्छे बुरे किस्से जुड़े हैं। बहुत सी यात्रा कथा  ऐसी है जो आपके होने का अर्थ सार्थक कर देते हैं. आज आपसे साझा करने के लिए मेरे पास इससे बेहतर और अच्छी कहानी शायद कोई और नहीं हो सकती। मैंने कभी नहीं सोचा था कि नियति मुझे इस ब्लॉग के जरिये एक दिन किसी की ज़िंदगी सुधारने का प्रमुख स्त्रोत बना देगी।

बिहार की यात्रा और उत्प्रेरक बनने का सौभाग्य 

बराबर गुफा के समीप खिलखिलाते बच्चे
बराबर गुफा के समीप खिलखिलाते बच्चे

फ़रवरी २०११ में मैंने बिहार की कुछ प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण जगहों की यात्रा की थी, जिससे संबंधित विवरण मैंने अपने इस ब्लॉग पर लिखे थे। इन यात्रा वृत्तान्तों में से एक लेख बिहार की बराबर पहाड़ियों में स्थित प्राचीन गुफाओं पर भी लिखा गया था। उस पहाड़ी पर कुछ उत्साहित से बच्चे थे जो हमसे अपनी तस्वीरें खिचवाने चाहते थे और उनकी मासूमियत ने हमे उनकी इस इच्छापूर्ति के लिए बाध्य किया। अपने कैमरे में उनके प्रफुल्लित चेहरों को एक अच्छी याद के रूप में संजोने के विचार से हम बहुत प्रसन्न थे।

आम तौर पर जब भी मैं किसी अजनबी व्यक्ति की तस्वीरें सोशियल मीडिया पर साझा करती हूँ तो थोड़े सोच-विचार के बाद ही अपना निर्णय लेती हूँ। लेकिन इस बार मैंने पहाड़ी पर खींची उन तीनों मुस्कुराते हुए लड़कों की तस्वीर अपने ब्लॉग पोस्ट पर डाल दी। और अब जाकर मुझे पता चला कि मेरे इस कार्य में नियति कहीं पर अपने ताने-बाने बुन रही थी।

उत्प्रेरक बनने का सौभाग्य 

इस लेख के छपने के कुछ माह बाद कोलकाता में रहनेवाली किसी ऑस्ट्रलिया की महिला ने मुझे एक लंबा सा ईमेल भेजा। जिसमें उन्होंने लिखा था कि, जिस होटल में वह रह रही है वहां उनके कमरे की खिड़की के ठीक नीचे एक चाय की दुकान है, जहां पर एक छोटा सा लड़का काम करता है। उन्हें लगा कि शायद वह उस चाय वाले का लड़का होगा और उन्होंने उस लड़के को कुछ नए कपड़े और एक मोबाइल फोन देकर उसकी मदद करने की कोशिश की। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि वह उस चाय वाले का लड़का है ही नहीं, बल्कि वह तो बिहार का है।

उत्सुकतापूर्वक उन्होंने गूगल से बिहार संबंधित कुछ जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की, जिसके द्वारा वह हमारे ब्लॉग तक पहुंची। इस ब्लॉग पर उस लड़के की तस्वीर देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ और उन्होंने तुरंत उस लड़के से इस संबंध में बात की जिसके उत्तर में उस लड़के ने अपनी स्वीकृति दी। यहाँ से शुरू हुई यह यात्रा कथा।

उसके बाद उस महिला ने बिना समय गवाए मुझे एक ईमेल भेजा, जिसमें उन्होंने उस लड़के के बारे में और जानकारी प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त की थी। वह उस लड़के को वापस उसके परिवार के पास पहुंचाना चाहती थी। उन्होंने मुझसे जानना चाहा कि मैंने वह तस्वीर कब और कहां पर खींची थी। उनकी इस कोशिश को देखकर मैंने सहज रूप से अपने पास उस लड़के से संबंधित जितनी भी जानकारी थी वह उनके साथ साझा की। इस तस्वीर में नीले रंग के कपड़े पहने हुए जो लड़का है वही वह लड़का है।

मुझे कोई अंदाज़ा नहीं कि, उस लड़के को कोलकाता उसके परिवार ने ही भेजा था या फिर वह खुद कोलकाता से भाग गया था। मुझे तो यह भी नहीं पता कि उसके परिवार वाले उसे फिर से अपनाएँगे भी या नहीं, या शायद उसके परिवार वाले ही चाहते थे कि, वह अपना पालन-पोषण स्वयं करे और उनपर बोझ ना बने। मैं तो यह भी नहीं जानती कि इस सबसे मुझे कोई मतलब है भी या नहीं। लेकिन मुझे इस बात की खुशी जरूर है कि, कहीं ना कहीं मेरा काम किसी के जीवन के छूटे हुए तार फिर से जोड़ने का माध्यम तो बन सका। इस घटना से मुझे एक बात का एहसास तो हो गया कि, यह दुनिया वास्तव में बहुत छोटी है और कभी-कभी वह अनजाने में ही आपको इसे एक बेहतरीन जगह बनाने का सौभाग्य प्रदान करती है।

अगर इस सबसे उस लड़के का अपने परिवार से पुनर्मिलन हो जाए और अगर दोनों तरफ से यही इच्छा है…तो शायद यह ब्लॉग अपने उद्देश्य की पूर्ति करने में जरूर सफल रहा होगा।

 कैसी लगो आपको हमारी यह यात्रा कथा, हमें अवश्य बताइयेगा।

The post उत्प्रेरक बनने का सौभाग्य – बिहार से जुड़ी एक यात्रा कथा appeared first on Inditales.

]]>
https://inditales.com/hindi/bihar-travel-tale/feed/ 6 492