Comments on: एकता की प्रतिमा – लौह पुरुष सरदार पटेल को एक श्रद्धांजलि https://inditales.com/hindi/ekta-ki-pratima-kevadia-gujarat/ श्रेष्ठ यात्रा ब्लॉग Wed, 05 May 2021 11:03:41 +0000 hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.5 By: प्रदीप खोपकर https://inditales.com/hindi/ekta-ki-pratima-kevadia-gujarat/#comment-816 Wed, 05 May 2021 11:03:41 +0000 https://inditales.com/hindi/?p=2259#comment-816 अनुराधा जी,मीता जी,
विश्व की सर्वाधिक ऊँची,सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा,”स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” के अनावरण के लगभग तीन माह बाद ही, आधुनिक अभियांत्रिकी के इस अद्भुत अचंभे को देखने का अवसर मिला ।आलेख से ज्ञात हुआ की प्रतिमा के आसपास अब बहुत से दर्शनीय स्थल भी विकसित कर दिये गये हैं ।
मीलों दूर से ही दीखाई देने वाली इस प्रतिमा की विशालता का अंदाज हमें इसकी आधार पीठिका पर जाने पर और भी अधिक होता हैं । प्रतिमा के वक्षस्थल पर स्थित दर्शक दीर्घा से सतपुडा एवं विंध्याचल की पर्वतमालाओं तथा नर्मदा नदी पर बने विशाल सरदार सरोवर बांध का विहंगम दृष्य देखते ही बनता है । पीठिका पर बना संग्रहालय तथा सायंकाल में होने वाला दृश्य-श्रव्य प्रदर्शन वास्तव में देखने लायक है और ज्ञानवर्धक भी है ।
नि:संदेह, विश्व की सर्वाधिक ऊँची यह प्रतिमा आधुनिक भारतीय अभियांत्रिकी का एक बेजोड़ नमूना है और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को राष्ट्र की भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी !
ज्ञानवर्धक सुंदर आलेख हेतु धन्यवाद ।

]]>
By: Kumar Amit https://inditales.com/hindi/ekta-ki-pratima-kevadia-gujarat/#comment-803 Sun, 11 Apr 2021 05:48:50 +0000 https://inditales.com/hindi/?p=2259#comment-803 आप कभी उस मूर्ति के पग के पास खड़ा होकर देखें। ‘उनके पाँव के नाखून के बराबर भी नहीं’ का चरितार्थ कई मायनों में होता नज़र आएगा!

]]>