हाँग काँग Archives - Inditales https://inditales.com/hindi/category/विश्व-यात्रा/हाँग-काँग/ श्रेष्ठ यात्रा ब्लॉग Thu, 18 Jul 2024 05:59:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.5 अनभीष्ट की पिटाई- हांगकांग की विचित्र परंपरा https://inditales.com/hindi/hong-kong-mein-pitaai-ka-sanskar/ https://inditales.com/hindi/hong-kong-mein-pitaai-ka-sanskar/#respond Wed, 13 Nov 2024 02:30:42 +0000 https://inditales.com/hindi/?p=3716

अनभीष्ट व्यक्ति की पिटाई, यह हांगकांग की उन परम्पराओं में से एक है जिसे मैं अपनी हांगकांग यात्रा की लघु अवधि में देखना चाहती थी। हांगकांग में मैंने अनेक मंदिर एवं संग्रहालय देखे। हांगकांग के ऐतिहासिक संग्रहालय में मुझे वहाँ के अनेक रोचक उत्सवों के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। एक उत्सव में वे गोल […]

The post अनभीष्ट की पिटाई- हांगकांग की विचित्र परंपरा appeared first on Inditales.

]]>

अनभीष्ट व्यक्ति की पिटाई, यह हांगकांग की उन परम्पराओं में से एक है जिसे मैं अपनी हांगकांग यात्रा की लघु अवधि में देखना चाहती थी। हांगकांग में मैंने अनेक मंदिर एवं संग्रहालय देखे। हांगकांग के ऐतिहासिक संग्रहालय में मुझे वहाँ के अनेक रोचक उत्सवों के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। एक उत्सव में वे गोल डबल रोटियों से ऊँचा बुर्ज बनाते हैं। उनका चीनी नव-वर्ष भी एक अनोखा उत्सव होता है। उसका भी अनुभव आपको अवश्य लेना चाहिए। ये सभी उत्सव वर्ष में भिन्न भिन्न समय पर आयोजित किये जाते हैं। उनका अनुभव प्राप्त करने के लिए आपको अपनी यात्रा उसी अनुसार नियोजित करनी पड़ेगी।

अनभीष्ट की पिटाई
अनभीष्ट की पिटाई

मेरी रूचि के केंद्र में दैनन्दिनी अनुष्ठान एवं परम्पराएं थीं। मैं उन्ही की खोज में थी। मेरी खोज मुझे एक उड्डान पुल के नीचे ले गयी जो Causeway Bay में स्थित है। हांगकांग में मैं यहीं ठहरी हुई थी। उड्डान पुल के आधार स्तंभों के चारों ओर महिलायें बैठी हुई थीं। प्रत्येक महिला के पास छोटे से मंदिर जैसी व्यवस्था थी। वे अपने एक हाथ में जूता लेकर ईंटों के ढेर पर मारती हुई आपका ध्यान आकर्षित करने की चेष्टा करती हैं। अपने दूसरे हाथ से वे आपको वहाँ आमंत्रित करती हैं।

ये महिलायें अवांछित शक्तियों एवं आत्माओं को भगाने के अनुष्ठान में निपुण मानी जाती हैं।

अनभीष्ट की पिटाई

अनभीष्ट की पिटाई हांगकांग की एक परंपरा है। एक ऐसा लोक अनुष्ठान जो हांगकांग एवं चीन में लोकप्रिय है। यह अनुष्ठान विशेषतः चीनी भाषी लोगों में प्रचलित है। यह अनुष्ठान उन लोगों को सुख पहुँचाता है जो किसी व्यक्ति विशेष के व्यवहार अथवा कृत्य से आहत हैं। इस अनुष्ठान में इन महिलाओं द्वारा उस अनभीष्ट व्यक्ति विशेष की प्रतीक रूप में पिटाई करवाई जाती है। वह अनभीष्ट व्यक्ति विशेष कोई अवांछित संबंधी हो सकता है अथवा झगड़ालू व ईर्ष्यालू पड़ोसी हो सकता है। कार्यालय या कार्यक्षेत्र का कोई कनिष्ठ अथवा वरिष्ठ सहकर्मी हो सकता है अथवा परिवार का कोई कष्टदायक सदस्य। आप अपनी समस्या लेकर इन महिलाओं के पास जा सकते हैं।

छोटे मंदिर
छोटे मंदिर

वे उन व्यक्तियों के प्रतीकात्मक पुतले बनाकर अथवा उनके चित्र लेकर जूते से उनकी कुटाई करती हैं। साथ ही छोटा अनुष्ठान करते हुए आपके लिए मंगल प्रार्थना करती हैं। इन सब के अंत में आपको अत्यंत आनंद की अनुभूति होना अपेक्षित ही है। आतंरिक पीड़ा से मुक्ति मिलती है। अंतःकरण आश्वस्त हो जाता है कि कोई हमारे शत्रुओं से हमारी रक्षा कर रहा है। ये महिलायें पीड़ित को सभी प्रकार के कष्टों से बचे रहने का आशीष भी देती हैं।

इन महिलाओं में कुछ ज्योतिषी भी होती हैं जो हाथों की रेखाओं को देखकर विपदाओं एवं कष्टों का आकलन करती हैं तथा उनके निवारण के लिए सुझाव भी देती हैं।

इस अनुष्ठान को खलनायक मार(Villain Hitting ) भी कहते हैं। यह हांगकांग के अमूर्त धरोहर(Intangible Heritage of  Hong Kong) की सूची में भी सम्मिलित है। हांगकांग के इस विचित्र अनुष्ठान के दर्शन का यह भी एक उत्तम तर्क हो सकता है।

खलनायक कौन?

वह खलनायक अथवा वह अनभीष्ट कौन है जिसका नाम शमन के लिए दिया जाता है? जिससे भी पीड़ित व्यक्ति त्रस्त हो, वह अनभीष्ट हो सकता है। वह चाहे एक व्यक्ति हो अथवा व्यक्तियों का समूह हो, वह परिवार का कोई सदस्य हो अथवा परिवार के बाहर का कोई हो, वह कार्यक्षेत्र से सम्बंधित हो अथवा सामाजिक क्षेत्र से सम्बंधित हो।

अनभीष्ट की पिटाई का सर्वोत्तम समय

हांगकांग के Causeway सेतु में वर्षभर में कभी भी इन महिलाओं से भेंट की जा सकती है। वे साधारणतः प्रातः ११ बजे से देर रात्रि तक बैठती हैं। अधिकतर भेंटकर्ता वे होते हैं जो अपने कार्यालय के कार्य समाप्त कर संध्या के समय यहाँ आते हैं।

पारंपरिक रूप से JINGZHE की अवधि शत्रु पर विजय प्राप्त करने के अनुष्ठान के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। ये JINGZHE क्या है?

चीनी पंचांग सौर पंचांग को २४ भागों में बाँटता है। अर्थात् सूर्य के एक परिभ्रमण के ३६० अंश को १५ अंशों के २४ भागों में बाँटा जाता है। इन २४ भागों में से तीसरे भाग को JINGZHE कहते हैं जब सूर्य ३४५- ३६० अक्षांश के मध्य रहता है। यह एक सामान्य पंचांग के मार्च मास के आसपास स्थित होता है। उसमें भी सटीक रूप से यह ३४५ अक्षांश की ओर संकेत करता है जो सामान्यतः ५-६ मार्च के आसपास पड़ता है। चीन में कृषि पंचांग के अनुसार इसे ‘Awakening of the Insects’ भी कहते हैं जिसका अर्थ है, सुषुप्तावस्था में स्थित कीटों का जागरण। इसका अर्थ है, वसंत ऋतु का वह काल जब निष्क्रिय अथवा सुषुप्तावस्था में स्थित कीट व प्राणी अपनी दीर्घ निद्रा त्याग कर जागृत होते हैं।

अनभीष्ट की पिटाई का शुल्क

जब मैं इनके दर्शन करने गयी थी तब उनका शुल्क ५० हांगकांग डॉलर था। मुझे बताया गया कि ग्राहकों की संख्या के आधार पर वे मोलभाव करने में संकोच नहीं करती हैं। यदि वे ग्राहकों की प्रतीक्षा कर रही हों तो अपना शुल्क घटाने के लिए भी तत्पर रहती हैं।

इन महिलाओं में से अधिकतर केवल चीनी भाषा Cantonese ही बोलती हैं। अन्य लोगों की सुविधा के लिए वे छपा हुआ एक छोटा पर्चा रखती हैं जिस पर शुल्क लिखा होता है।

अनभीष्ट की पिटाई के अनुष्ठान का विडियो

भद्र महिला को उनका इच्छित शुल्क प्रदान करने के पश्चात वे अगरबत्ती जलाकर अनुष्ठान आरम्भ करती हैं।

शमन पीड़ित को पर्चियों का गट्ठा पकड़ा देती हैं। पीड़ित व्यक्ति उस पर्ची पर कष्टकारक व्यक्ति का नाम लिख कर देता है जिसकी पिटाई करवानी है। कष्टदायी कारक के विषय में जितनी अधिक जानकारी प्रदान की जाए, उतना ही वह कष्ट निवारण में सहायक होता है। कष्टकारक व्यक्ति से सम्बंधित कुछ वस्तु भी साथ में दे सकते हैं, जैसे उसके वस्त्र आदि।

वह भद्र महिला उस पर्चे को ईंटों पर रखती हैं तथा जूते से उस पर वार करती हैं। वह उस कागज के पर्चे पर इतना वार करती हैं कि वह फटने लग जाता है। कई बार वार करते हुए वो उसको शापित भी करती हैं।

तदनंतर उस कागज के टुकड़े को जलाया जाता है। उस जले हुए टुकड़े तो सांकेतिक रूप से कागज के बाघ के मुंह में डाला जाता है। तत्पश्चात दोनों को मंदिर में रखे धातु के एक डिब्बे में डाल दिया जाता है।

इस अनुष्ठान के पश्चात वो पीले रंग के एक कागज के द्वारा पीड़ित व्यक्ति को आशीष देती हैं। सर्वप्रथम उस कागज के टुकड़े के द्वारा, तत्पश्चात उसे जलाकर उसके द्वारा वो पीड़ित को आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

इसके पश्चात उनसे आवश्यक प्रश्न किये जा सकते हैं। वे आपके हाथों की रेखाएं भी देखती हैं तथा प्रश्नों का उत्तर देती हैं। यदा-कदा पत्थर के दो टुकड़ों को पासे के समान फेंककर उनसे दिव्य समाधान प्राप्त करती हैं।

मेरा अनुभव

हांगकांग की अनेक परम्पराओं के विषय में जानकार मेरी भी इच्छा थी कि यहाँ की कम से कम एक परंपरा का अनुभव लूं। मैंने इसी अनूठे अनुष्ठान को देखने एवं उसका अनुभव लेने का निश्चय किया। किन्तु चीनी भाषा से अनभिज्ञता मेरे लिए एक समस्या थी। हमने अनुष्ठान का आरम्भ तो किया किन्तु मुझे तब यह ज्ञात नहीं था कि मुझे पर्चे पर किसी का नाम लिखकर उन्हें देना है। इसलिए मेरा अनुष्ठान पूर्ण नहीं हो पाया।  मैं थोड़ा समय वहाँ बैठकर कुछ लोगों के अनुष्ठान देखती रही। कुछ समय पश्चात उन्होंने मुझे उनके अनुष्ठान का विडियो लेने की अनुमति दे दी।

जब मैंने उस भद्र महिला को उनका विडियो दिखाया, वो अत्यंत प्रसन्न हो गयीं। उन्होंने मुझे आलिंगन किया तथा मेरे पैसे लौटा दिये क्योंकि मेरा अनुष्ठान पूर्ण नहीं हुआ था। उनकी शुचिता ने मेरा मन मोह लिया।

एक छोटे से स्थान पर कई महिलायें यह अनुष्ठान करने के लिए विराजमान थीं। वे सभी ईंटों पर जूता बजा बजा कर ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करने की चेष्टा कर रही थीं।

हांगकांग की जीवंत संस्कृति एवं परम्पराएं

यह अनुभव मेरे लिए हांगकांग की जीवंत संस्कृति एवं परम्पराओं को समीप से जानने का एक अद्भुत अवसर था। लोगों का यह विश्वास है कि अवांछित तत्वों एवं शक्तियों को प्रताड़ित करने व उनको पीटने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं तथा सभी बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है। पीड़ित व्यक्ति किसी के प्रति अपने क्रोध को यहाँ व्यक्त करता है तथा ये महिलायें अपने अनुष्ठान के द्वारा उस व्यक्ति तक सन्देश पहुँचाती हैं कि वो इस पीड़ित को कष्ट ना दे। मैं उन महिलाओं से वार्तालाप करना चाहती थी तथा इस विषय में उनका अनुभव जानना चाहती थी। मैं उनसे चर्चा तो नहीं कर सकी किन्तु SCMP Article इस आलेख के द्वारा आप उनके कुछ अनुभव अवश्य जान सकते हैं।

मेरे मन में एक रोचक विचार उत्पन्न हुआ! एक दूसरे से रुष्ट दो व्यक्ति एक ही समय में दो भिन्न भिन्न महिलाओं के पास जाकर एक दूसरे के विरुद्ध अनुष्ठान कराएं तथा एक दूसरे को पिटवायें! कदाचित हो सकता है। किसी परिवार के अथवा किसी कार्यालय के दो सदस्यों के बीच मतभेद की स्थिति में यह हो सकता है।

मैं जानती हूँ कि यह अनुष्ठान वास्तव में किसी दूसरे व्यक्ति को पिटवाने के लिए अथवा उसे कष्ट पहुँचाने के लिए नहीं होता है, अपितु यह अपने भीतर स्थित उस व्यक्ति के विरुद्ध क्रोध अथवा द्वेष की भावना को नष्ट करने का एक साधन है।

क्या आपको ऐसे ही किसी अन्य रोचक व विचित्र परंपरा या अनुष्ठान की जानकारी है?

अनुवाद: मधुमिता ताम्हणे

The post अनभीष्ट की पिटाई- हांगकांग की विचित्र परंपरा appeared first on Inditales.

]]>
https://inditales.com/hindi/hong-kong-mein-pitaai-ka-sanskar/feed/ 0 3716
हाँग काँग के देखने योग्य रमणीय पर्यटन स्थल एवं अनुभव https://inditales.com/hindi/hong-kong-paryatan-sthal/ https://inditales.com/hindi/hong-kong-paryatan-sthal/#respond Wed, 03 Jul 2019 02:30:00 +0000 https://inditales.com/hindi/?p=1410

हाँग काँग में आप क्या क्या कर सकते हैं, या यूँ कहूं कि किसी भी स्थान में आप क्या क्या कर सकते हैं, यह पूर्णतः आपकी पर्यटन वरीयता एवं इच्छा पर निर्भर करता है। हाँग काँग  एक छोटा सा शहरी-राज्य है जिसमें थोड़ी थोड़ी दूरी पर ही भ्रमण के अनेक विकल्प हैं। यदि आपके पास […]

The post हाँग काँग के देखने योग्य रमणीय पर्यटन स्थल एवं अनुभव appeared first on Inditales.

]]>

हाँग काँग में आप क्या क्या कर सकते हैं, या यूँ कहूं कि किसी भी स्थान में आप क्या क्या कर सकते हैं, यह पूर्णतः आपकी पर्यटन वरीयता एवं इच्छा पर निर्भर करता है। हाँग काँग  एक छोटा सा शहरी-राज्य है जिसमें थोड़ी थोड़ी दूरी पर ही भ्रमण के अनेक विकल्प हैं। यदि आपके पास अधिक समय न भी हो तब भी आप यहाँ के विभिन्न आकर्षणों में से कुछ तो देख ही सकते हैं।

हाँग काँग के दर्शनीय स्थल

विक्टोरिया चोटी से सूर्यास्त दर्शन – विरासती ट्राम में सवारी

हाँग काँग के पर्यटक स्थल विक्टोरिया चोटी हाँग काँग के सर्वाधिक लोकप्रिय दर्शनीय स्थलों में से एक है। मैंने स्टार फेरी टर्मिनल से बस ली तथा विक्टोरिया चोटी पहुँच गयी। वापसी में मैंने ली विक्टोरिआ पीक ट्राम द्वारा जो कुछ पलों में पहाड़ी के तल तक ले पहुँचती है अपने सालों पुराने डिब्बे में। दोनों सवारियां अत्यंत रोमांचक थीं। इसीलिए मेरा सुझाव है कि आप भी विक्टोरिया चोटी के दर्शन करते समय एक ओर बस तथा दूसरी ओर विक्टोरिया पीक ट्राम की सवारी अवश्य कीजिये।

और पढ़ें: हाँग काँग में क्या क्या खरीदें?

विक्टोरिया चोटी पर चढ़ने के पश्चात पहाड़ी पर चारों ओर पदभ्रमण करें। मेरी मानें तो आप इस पहाड़ी पर सूर्यास्त के आस पास जाएँ। इस प्रकार आप बंदरगाह को दिन की रोशनी में, सूर्यास्त के समय तथा सूर्यास्त के पश्चात, तीनों परिस्थितियों में देख सकेंगे। तीनों दृश्य भिन्न तो हैं ही, साथ ही अपने ढंग से अत्यंत मनमोहक भी हैं। स्मरण रहे, विक्टोरिया चोटी बहुधा धुंध में ढके रहने के लिए कुख्यात है। अतः वहां जाने से पूर्व मौसम का ज्ञान ले लें तथा प्रार्थना करें कि आपको स्वच्छ आकाश में सूर्यास्त देखने मिले।

विक्टोरिया बंदरगाह – स्टार फेरी की सवारी

स्टार फेरी एक सर्वसामान्य फेरी है जिसका उपयोग यहाँ के स्थानीय निवासी हाँग काँग द्वीप एवं काउलून द्वीप के मध्य दैनिक परिवहन के लिए करते हैं। हाँग काँग द्वीप एवं काउलून द्वीप हाँग काँग के दो प्रमुख भूभाग हैं। इन दो भूभागों के मध्य फेरी के अलावा दो अन्य परिवहन सुविधायें भी हैं, मेट्रो रेल एवं सड़क पुल।

यदि आपके ठहरने की व्यवस्था हाँग काँग द्वीप में है तो काउलून द्वीप के लिए सूर्यास्त के आसपास की फेरी लें। सिम्फनी ऑफ़ लाइट्स अर्थात् रोशनी का खेल देखें जो प्रत्येक संध्या को आयोजित किया जाता है तथा वापिस आयें। जगमगाते हाँग काँग द्वीप की रंगबिरंगी रोशनी एवं जल के ऊपर उसकी किरणों की अठखेलियाँ देख आपका मन खिल उठेगा। यदि आप काउलून द्वीप में ठहरे हैं तो हाँग काँग द्वीप पर जाने के लिए कोई भी फेरी ले सकते हैं।

सिम्फनी ऑफ़ लाइट्स

सिम्फनी ऑफ़ लाइट्स - हाँग काँग द्वीप सिम्फनी ऑफ़ लाइट्स १० मिनट का प्रकाश एवं ध्वनी प्रदर्शन है। हांगकांग द्वीप के क्षितिज पर यह प्रदर्शन प्रत्येक दिवस रात्री लगभग ८ बजे आयोजित किया जाता है। कदाचित यह अन्य स्थानों पर आपके द्वारा देखे गए श्रेष्ठतम प्रकाश एवं ध्वनी प्रदर्शनों में से एक न हो। फिर भी मैं यह कह सकती हूँ, यह इतना रोमांचक है कि आप इसे हाँग काँग में देखने योग्य अनुभवों की सूची में अवश्य सम्मिलित कर सकते हैं।

हाँग काँग के संग्रहालय

रोटी से बने ऊंचे स्तम्भ - हाँग काँग इतिहास संग्रहालय
रोटी से बने ऊंचे स्तम्भ – हाँग काँग इतिहास संग्रहालय

संग्रहालय देखना मेरे प्रिय पर्यटन अनुभवों में से  है। चाहते हुए भी मैं हाँग काँग के उन सब संग्रहालयों के दर्शन नहीं कर सकी, जिन्हें मैंने अपनी सूची में रखा था। कहते हैं न, आप जितना देखना चाहते हैं, आपके पास उतनी ही अधिक समय की कमी रहती है। मैंने अपनी हाँग काँग यात्रा के पहले दिन हाँग काँग का इतिहास संग्रहालय विस्तारपूर्वक देखा। इसके द्वारा मुझे हाँग काँग के इतिहास की अच्छी समझ मिली। एक कुख्यात हाँग काँग से वर्तमान हाँग काँग तक की यात्रा के विषय में कई दृष्टिकोणों से जानने में सहायता मिली। यह सर्वोत्तम रीति से संग्रहीत एवं संरक्षित संग्रहालय है जहां आप साहित्यों की प्रतिलिपियों की छपाई एवं चीनी चिन्हों पर आधारित स्मारिकाएं खरीदने जैसे कई कार्य कर सकते हैं।

मुख्य हाँग काँग के सीमावर्ती क्षेत्रों का भ्रमण

वान चय में पदभ्रमण

वान चय, हाँग काँग द्वीप के उत्तरी तट पर स्थित, हाँग काँग के प्राचीनतम क्षेत्रों में से एक है। यहाँ एक प्राचीन मंदिर के आसपास स्थित क्षेत्र में वान चय विरासती पदभ्रमण किया जाता है। इसमें पैदल चलना ऐसा प्रतीत होता है जैसे हम इस द्वीप के सम्पूर्ण इतिहास का अवलोकन कर रहे हों। जगह जगह पर लगे सूचना पटल आपको इस पदभ्रमण में सहायता करते हैं। मैंने भी इस पदभ्रमण पर एक विस्तृत संस्मरण लिखा है जो आपको स्वयं यह पदभ्रमण करने में अत्यंत सहायक होगी।

और पढ़ें: वान चय – हाँग काँग के प्राचीनतम सीमावर्ती क्षेत्र का दर्शन

कुख्यात पुरातन काउलून नगर

काउलून भित्तियों से घिरा एक पुरातन नगर था जो एक समय चीनी सेना का गढ़ हुआ करता था। यह इस धरती के सबसे घनी जनसंख्या वाले क्षेत्र के रूप में कुख्यात था। इसकी कायापलट होने के पश्चात वर्तमान में यह सुन्दर ऐतिहासिक बगीचा है। एक मायने में यह हाँग काँग द्वीप के काले इतिहास का जीता-जागता स्मारक है।

और पढ़ें: कुख्यात काउलून शहर में विरासती पदभ्रमण

स्टैनले गाँव का विरासती पदभ्रमण

स्टैनले गाँव - हाँग काँग
स्टैनले गाँव – हाँग काँग

स्टैनले गाँव हाँग काँग का वो कोना है जो यहाँ होते हुए भी अत्यंत भिन्न पहचान रखता है। यह हाँग काँग के सामान पहाड़ियों एवं सागर से घिरा हुआ है किन्तु यहाँ शेष नगर के सामान ऊंची ऊंची इमारतें नहीं हैं, हाँग काँग के सामान भीड़भाड़ क्षेत्र नहीं हैं। यहाँ एक छोटा सा बाजार है जो आधुनिक कलाकारों के साथ साथ पारंपरिक कलाकारों की सृजनात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत है। मैंने जितना इस बाजार में चलाने का आनंद उठाया, उतना ही आनंद मुझे स्टैनले गाँव तक पहुँचने में भी आया। विश्वास ना हो तो यह विडियो देखिये:

हॉलीवुड सड़क में पदभ्रमण

यह पद भ्रमण हाँग काँग द्वीप के एक ऊंचे स्तर के हॉलीवुड सड़क में की जाती है। यहाँ साहित्य के देव को समर्पित, यहाँ का सर्वाधिक लोकप्रिय मंदिरों में से एक मंदिर भी स्थित है। मुझे यहाँ के छोटे छोटे कैफ़े बहुत भाये। पद भ्रमण करते हुए मैंने कई कलाकृतियाँ भी देखी जो मुझे अत्यंत मनभावन प्रतीत हुईं।

और पढ़ें: हाँग काँग का सड़क कलाकृतियाँ

उद्यानों की सैर

 हाँग काँग के उद्यान
हाँग काँग के उद्यान

चारों ओर समुद्र से घिरा हाँग काँग द्वीपों का समूह है। भूभाग की कमी के कारण यहाँ सभ्यता गगनचुम्बी इमारतों में सिमटी हुई है। इसके बावजूद भी यहाँ कई बगीचे हैं। मैंने यहाँ कई बगीचों की सैर की, विशेषतः प्रातःकालीन सैर। कुछ प्रसिद्ध बगीचे हैं, विक्टोरिया पीक बगीचा, नान लियन बाग़, भित्तियों से घिरे काउलून शहर का बगीचा, संग वोंग तोई बाग़, शा तिन बाग़, वान चाई बाग़ इत्यादि।

हाँग काँग के कुछ मनोरंजक अनुभव

ओशन पार्क

ओशन पार्क घूमने के लिए आपको कम से कम एक सम्पूर्ण दिवस की आवश्यकता होगी। यदि आप बच्चों के साथ यहाँ भ्रमण के लिए आये हैं तो ओशन पार्क हाँग काँग का सर्वोत्तम आकर्षण है। मैं तो अकेले ही घूमने आयी थी और वैसे भी मुझे मनोरंजन उद्यानों में विशेष रूचि नहीं है। इसके बाद भी मैंने इस ओशन पार्क में एक सम्पूर्ण दिवस भरपूर आनंद उठाया।

ओशन पार्क में पेंगुइन
ओशन पार्क में पेंगुइन

मैंने जितने राइड्स लिए, मुझे अत्यंत आनंद आया। जो राइड्स नहीं लिए, उन्हें देखकर आनंद उठाया। पानी में अठखेलियाँ करते पेंगुइन्स के समीप बैठकर खाना खाने का अपना ही रोमांच है। रेल में बैठकर ऊपर-नीचे जाना, पुनर्सृजित प्राचीन हाँग काँग की गलियों में घूमना एवं कई स्तरों के मछलीघर में छोटी से अत्यंत विशाल मछलियों के जीवन को देखना अत्यंत रोमांचक था। पांडा नामक जानवर को बांस के झाड़ पर चढ़ते उतरते एवं विचरण करते देखना, सील को जल में यहाँ वहाँ तैरते देखना तथा कलाबाजों को करतब करते देखना भी विलक्षण अनुभव था। दक्षिणी ध्रुव जाकर वहां की रक्त जमा देने वाली सर्दी में पन्गुइन्स के साथ खेलने में जो आनंद आता होगा, वह अनुभव मैंने यहाँ ओशन पार्क में पाया।

इस ओशन पार्क में चारों ओर इतने सारे अनुभव हैं पर्यटकों के लिए कि आपके भीतर का शिशु जाग जाता है। आप सब अनुभवों में सम्मिलित होना चाहेंगे। मानसिक तनावों से मुक्ति पाने का यह सर्वोत्तम साधन है। हम छुट्टियों में घूमने भी तो इसीलिए ही जाते हैं ना!

डिज्नीलैंड

ओशन पार्क के समान ही मानसिक तनावों से मुक्ति पाने का एक और साधन है, डिज्नीलैंड। मुझे बताया गया कि डिज्नीलैंड का सही मायने में आनंद उठाने के लिए वहां एक रात्रि ठहरना उचित होगा, क्योंकि डिज्नीलैंड मुख्य शहर से कुछ दूरी पर है। मैं समय की कमी के कारण वहाँ नहीं जा सकी। अपनी अगली यात्रा में मैं वहां जाने का प्रयत्न अवश्य करुँगी।

हाँग काँग के स्मृति चिन्ह

पर्यटकों द्वारा हाँग काँग को पसंद करने के पीछे सर्वोत्तम कारणों में से एक खरीददारी भी है। हाँग काँग के छायाचित्रों द्वारा आप यह समझ रहे होंगे कि यहाँ केवल तड़क-भड़क, जगमगाते बड़े बड़े मॉल हैं। तो मैं आपको बता दूं, खरीददारी करने के लिए यहाँ की गलियों में स्थित छोटी छोटी दुकानों में जाना मेरे लिए इस यात्रा के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। एक बार इन गलियों में घूम कर देखिये। मेरा विश्वास हैं आप इन दुकानों के कायल हो जायेंगे।

और पढ़ें: हाँग काँग के १० बाजारों वाली गलियाँ

यदि आपको दुकानदारों से मोलभाव करने में आनंद आता हो तो यहाँ आप अवश्य संतुष्ट होंगे। हरीताश्म (जेड) पत्थर के आभूषणों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स के सामानों तक, हर प्रकार की वस्तुएं आप स्मारिका के रूप में खरीद सकते हैं।

और पढ़ें: हाँग काँग से स्मारिकाएं खरीदने के लिए २० सर्वोत्तम विकल्प

मिड-लेवल- एस्कलेटर

आप मानें या ना मानें, पहाड़ी की ढलान पर बसे घनी आबादी वाले हाँग काँग के विभिन्न भागों को जोड़ता है यह एस्कलेटर जिसके द्वारा आप शहर में कहीं भी आ-जा सकते हैं। इस शहर की दूरियों एवं ऊंचे- नीचे भूस्तरों को पार करने के लिए ये एक प्रकार के सपाट तथा लंबवत चलती फिरती सीड़ियाँ हैं। इनमें से कुछ आपको ऊपर-नीचे ले जाती हैं तथा कुछ के द्वारा दूरियाँ पार की जा सकती हैं। मुझे स्मरण नहीं, ऐसा कोई अन्य शहर भी होगा जहां इस प्रकार की चलती फिरती सीड़ियाँ हैं जिसे जनता सार्वजनिक रूप से प्रयोग कर सकती है। आप अवश्य इसका आनंद उठाइये। कदाचित यह आपको अन्य पर्यटन स्थलों में न मिले।

ट्राम की सवारी

विश्व के कुछ ही शहरों में सक्रिय ट्राम का तंत्रजाल है। ट्राम धीमी गति से चलने वाला वाहन है। वर्तमान के द्रुतगामी जीवन की भाग-दौड़ में ट्राम कहीं लुप्त होती जा रही है। तथापि हाँग काँग में अब भी रंग बिरंगे सुन्दर ट्राम यहाँ से वहां चलते दिखाई पड़ेंगे। जी हाँ, यह धीरे चलने के कारण नियत स्थान तक पहुँचाने में समय लगाती है, फिर भी कम दूरी के किसी स्थान तक पहुँचने के लिए आप इसकी सवारी अवश्य करिये। आपको एक भिन्न हाँग काँग का अनुभव प्राप्त होगा।

स्थानीय व्यंजन चखें

शाकाहारी व्यंजन
शाकाहारी व्यंजन

सर्वदेशीय महानगर होने के कारण हाँग काँग में हर प्रकार के व्यंजन उपलब्ध हैं। खर्चे की सोचें, तो यहाँ की गलियों में उपलब्ध सस्ते स्थानीय व्यंजनों से लेकर वैशिष्ठ्य पूर्ण व्यंजन परोसते महंगे होटल हैं। मैं शाकाहारी हूँ। मैंने एक मिशलिन स्टार प्राप्त होटल में डिमसम खाने का उत्तम आनंद प्राप्त किया। यदि आप सोच रहे हैं कि जिस होटल को मिशलिन स्टार प्राप्त है, वह अवश्य ही कीमती होगा। जी नहीं! वह मेरी जेब एवं मेरे पेट दोनों के लिए सर्वोत्तम था। वहां जाकर खाने में भी मुझे बहुत आनंद आया।

नाई चा - दूध वाली ठंडी चाय
नाई चा – दूध वाली ठंडी चाय

आप यहाँ ठंडी ठंडी दूध की चाय भी चखिए। इसे नाइ चा कहा जाता है। यह अधिकतर सभी स्थानों पर उपलब्ध है। आप इसे हाथों में लेकर पीते पीते घूम भी सकते हैं।

रंग बिरंगे उत्सव

हाँग काँग के दर्शनीय स्थल मेंरे देश भारत के सामान हाँग काँग में भी उत्सवों की भरमार है जिन्हें वर्ष भर मनाया जाता है। हाँग काँग की मेरी ब्लॉगर मित्र, केटी का संस्मरण, ‘हाँग काँग उत्सव मार्गदर्शिका’ अवश्य देखिये। उसने वर्ष भर में यहाँ मनाये जाने वाले प्रमुख उत्सवों की सूची तैयार कर इसमें डाली है। इनके अलावा, स्थानीय समाचार पत्रों में आपको छोटे उत्सवों की भी जानकारी मिलेगी। आप अपने यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सम्बंधित उत्सवों में भाग ले सकते हैं। यह आपको स्थानीय सांस्कृतिक समृद्धि का अनुभव प्रदान करवाएंगे।

मकाऊ जायें

मकाऊ हाँग काँग से केवल एक छोटी फेरी की सवारी जितनी दूरी पर है। आप मकाऊ दर्शन प्रातः से रात्री तक, एक दिन में ही कर सकते हैं। आप चाहें तो मकाऊ में ठहर भी सकते हैं। समय की कमी के कारण मैं मकाऊ नहीं गयी। आशा करती हूँ, अपनी अगली यात्रा में मैं मकाऊ जाउंगी एवं आपके संग अपने संस्मरण बाटूंगी।

स्थानीय रस्मों में भाग लीजिये

चीनी सभ्यता एक प्राचीन सभ्यता है। इसी कारण हाँग काँग में भी कई प्राचीन रस्में एवं परम्पराएं हैं जिनका यहाँ के निवासी आज भी पालन करते हैं। एक सड़क के ऊपर निर्मित पुल से मैंने नीचे एक रस्म होते देखा। इस रस्म का नाम था ‘पेट्टी पर्सन बीटिंग’, अर्थात आप अपने जीवन में आये किसी बुरी नीयत के मनुष्य को चप्पलों से पिटवा सकते हैं। चौंकिए नहीं! उन्हें पिटवाने का अनोखा साधन अपनाया जाता है। विश्वास ना हो तो यह विडियो देखिये:

ये ऐसी परम्पराएं हैं जिनके विषय में बहुधा पुस्तकों में जानकारी नहीं मिलती। गलियों में पैदल चलते समय ही आप किसी भी स्थान को विस्तार पूर्वक जान सकते हैं तथा वहां की परम्पराओं को समझ सकते हैं।

सूचना: हाँग काँग की गलियों में पैदल चलते समय गूगल मानचित्र पर निर्भर ना रहें। यहाँ की गलियाँ अत्यंत संकुचित एवं भीड़भाड़ भरी हैं। गूगल मानचित्र आपको भ्रमित कर सकता है।

अनुवाद: मधुमिता ताम्हणे

The post हाँग काँग के देखने योग्य रमणीय पर्यटन स्थल एवं अनुभव appeared first on Inditales.

]]>
https://inditales.com/hindi/hong-kong-paryatan-sthal/feed/ 0 1410