जैमपोरे समुद्र तट – दमन पर्यटन का केंद्र बिंदु

0
932

जैमपोरे समुद्र तट दमन शहर का सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। दमन एक छोटे से केंद्र शासित प्रदेश – दमन और दीव, का बहुत बड़ा भाग है, जो भारत के पश्चिमी तट पर बसा हुआ है। मुंबई से दमन जाने के लिए आपको लगभग 2-3 घंटे लगते हैं, लेकिन अगर आप गुजरात से दमन जाए, जैसे कि सूरत शहर से, तो आप इससे भी कम समय में दमन पहुँच सकते हैं।

जैमपोरे समुद्र तट पर ऊँट
जैमपोरे समुद्र तट पर ऊँट

दमन, मुंबई और सूरत जैसे शहरों का सबसे पसंदीदा सैरगाह है, जहां पर वे अपनी भाग-दौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल शांति से गुजार सकते हैं।

जैमपोर तट पर कार की दौड़
जैमपोर तट पर कार की दौड़

गुजरात के लोगों का अपने पड़ोसी राज्य दमन के प्रति इतने लगाव का सबसे बड़ा कारण यह है कि, दमन में मदिरा की कमी नहीं है। बस दमन में जाइए, जी भरकर पीजिए और वापस अपने घर लौटिए। तो यह सोचना बिलकुल गलत नहीं होगा कि, दमन और दीव में बढ़ते पर्यटकों का असली कारण है गुजरात की सूखा नीति।

दमन में देखने योग्य जगहें – जैमपोरे समुद्र तट

समुद्र तट के पेड़
समुद्र तट के पेड़

दमन की यात्रा के दौरान मुझे उससे जुडी बहुत सी नयी-नयी बातें जानने का मौका मिला। तो मैं सबसे पहले आपको दमन के सबसे रंगीन और सक्रिय भाग यानी, जैमपोरे समुद्र तट से परिचित करवाना चाहती हूँ, जो दमन के प्रसिद्ध स्थानों की सूची में सबसे ऊपर है। मोटी दमन या बड़ा दमन, जो नाम से तो बड़ा है लेकिन वास्तव दोनों दमनों में से आकार में छोटा है, में स्थित जैमपोरे समुद्र तट आस-पास की जगहों से थोड़ा पृथक ही बसा हुआ है।

जैमपोरे समुद्र तट – दमन की कुछ प्रसिद्ध चीजें

यह एक साधारण सा समुद्र तट है, जहां की रेत कुछ काली सी है और पानी जैसे मिट्टी के रंग का। दमन में समुद्र का ज्वार हर पल बदलता रहता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप जाने से पहले इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करे। जब समुद्र का ज्वार कम होता है तब समंदर आपको बहुत दूर सा नज़र आता है। यद्यपि इससे किनारे पर जो जगह निर्मित होती है वहां पर आप लोगों की खूब सारी हलचल देख सकते हैं। और जब समुद्र का ज्वार बढ़ा हुआ होता है, तब आप किनारे पर टहलने के सिवाय और ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।

ऊंट की सवारी

जी हाँ, ऊंट की सवारी। जैमपोरे एकमात्र ऐसा समुद्र तट है जहां पर आप ऊंट की सवारी कर सकते हैं। इस व्यापक समुद्र के सामने इन ऊंचे-ऊंचे ऊंटों की वह छवि सच में बहुत सुंदर लग रही थी। आप समुद्र तट पर आए नहीं कि, कोई न कोई ऊंट पालक आपको ऊंट की सवारी के लिए उकसाता हुआ आपके पास आता है। वैसे मैने तो ऊंट की सवारी नहीं की लेकिन, मुझे लगता है कि बच्चों के लिए यह सब बहुत ही मजेदार होता होगा। यह नज़ारा देखते हुए मेरे मन में वादी रम की ऊबड़-खाबड़ वाली ऊंट सवारी की यादें ताज़ा हो गयी थीं।

रंगीन घोड़ागाड़ी की सवारी

रंगीन घोड़ा गाड़ी
रंगीन घोड़ा गाड़ी

दमन के जैमपोरे समुद्र तट पर दिखाई देनेवाली घोड़ागाड़ियाँ अन्य घोड़ागाड़ियों से कुछ अलग हैं। आज तक जितनी भी घोड़ागाड़ियाँ मैंने देखी हैं उनमें से यहां की घोड़ागाड़ियाँ सबसे ‘ढिंचेक’ तरह की हैं। इन प्रत्येक घोड़ागाड़ियों की अपनी अलग और रंगीन सजावट होती है। यहां तक कि कुछ घोड़ागाड़ियों के पहियों को भी उज्वलित रंगों से रंगवाया गया था। इन में से जो भी घोड़ागाड़ी आपकी आँखों को भा जाए आप उसे चुनकर आराम से समुद्र तट पर घोड़ागाड़ी की सवारी कर सकते हैं।

घुड़सवारी

आप चाहें तो घोड़ागाड़ी की सवारी के बजाय साधारण सी घुड़सवारी का मजा भी ले सकते हैं। जैमपोरे जैसे शांत और निर्जन से समुद्र तट पर, घुड़सवारी करते समय कुछ देर के लिए आपको ऐसा महसूस होता है, जैसे आप कोई महान योद्धा हो।

कार रेसिंग

यहां पर कार रेसिंग को ‘कार रेडिंग’ कहा जाता है। इसके लिए सैंट्रो जैसी छोटी गाड़ियों का रूपांतरण कर उन्हें उज्वलित रगों से रंग दिया जाता है, ताकि वे कुछ परिवर्तनीय सी लगे। अपने परिवार और दोस्तों के साथ यह सवारी करने में और भी मजा आता है। आप बस गाड़ी में बैठ जाइए और गाड़ी चालक हवा की गति से गाड़ी को समुद्र तट पर दौड़ता हुआ आपको लगभग फेरारी की सवारी का अनुभव कराते हैं।

समुद्र तट का आनंद लेते पर्यटक
समुद्र तट का आनंद लेते पर्यटक

इन गाड़ियों को समुद्र तट पर इतनी तेज़ गति से जाते देख मैं तो बिलकुल अवाक रह गयी थी। हो सकता है कि मैंने हमेशा उन्हें शहर के ट्रेफिक में अटके हुए ही पाया है, जिसकी वजह से शायद मैं कभी भी उनकी इस क्षमता का अंदाज़ा नहीं लगा पायी। या फिर हो सकता है कि इसका कुछ श्रेय इनके चालकों को भी मिलना चाहिए।

किसी भी प्रकार की जमीन पर चलने वाली गाडियाँ

अगर ऊपर बतायी गयी सवारियों में से आपको कोई भी सवारी पसंद ना आए, तो आप यहां की सबसे खास और मजेदार सवारी कर सकते हैं। यह गाड़ी किसी भी प्रकार की जमीन पर चलायी जा सकती है। मैंने बहुत से बच्चों को इस गाड़ी की सवारी का मजा लेते हुए देखा।

पैरासेलिंग

पैरासेलिंग अब हर समुद्र तट की प्रसिद्ध हवाई सवारी हो गयी है। लगभग सभी समुद्र तटों पर जहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है, आपको पैरासेलिंग के अड्डे नज़र आते हैं। तो इसमें दमन पर्यटन कैसे पीछे रह सकता है? इन रंगबिरंगे विशाल छातों को आसमान में उड़ते हुए देखना सच में बहुत आकर्षक लग रहा था।

पैरासेलिंग
पैरासेलिंग

नीचे खड़े होकर यह सब देखने में जितना मजा आ रहा था, ऊपर उड़ते हुए नीचे का सुंदर नज़ारा देखने में उससे कई ज्यादा मजा आ रहा था। एक तरफ हरी-भरी धरती और दूसरी तरफ व्यापक फैला हुआ समुद्र और इन्हें विभाजित करती रेत की पतली सी रेखा, जिसे हम समुद्र तट कहते हैं।

जैमपोरे समुद्र तट पर क्रिकेट का खेल

दमन का जैमपोरे समुद्र तट बहुत ही संतुलित रूप से आबाद रहता है। ना ही वहां पर ज्यादा भीड़ होती है और ना ही वह एक निर्जन सी जगह है। अर्थात अगर आप यहां पर समूह में खेले जानेवाले खेल जैसे क्रिकेट या फूटबाल खेलना चाहते हैं तो आपके पास खेलने के लिए काफी जगह होती है। और आप बिना किसी हिचकिचाहट के आराम से खेल सकते हैं। क्रिकेट खेलते वक्त ये लोग विकेट के रूप में नारियल के छिलकों का इस्तेमाल करते हैं, जैसा कि आप ऊपर के चित्र में देख सकते हैं।

आराम से बैठकर वातावरण का मजा लेना

नीची छत के शैक
नीची छत के शैक

दमन के जैमपोरे समुद्र तट पर शेक्स की सुंदर सी पंक्ति देखी जा सकती है, जिनकी छतें थोड़ी कम ऊंचाई की होती हैं। यहां पर बैठकर आप आराम से इस वातावरण और समुद्र तट के सुंदर नज़ारों का मजा ले सकते हैं। यहां की सबसे विशिष्ट बात बात है, नारियल का पानी, जिसे पीते ही आपको ताजगी का एहसास होता है। इसके अलावा यहां पर एक चाट की दुकान भी है, जहां पर मिलने वाली चने की चाट मुझे बहुत पसंद आयी।

चना चाट
चना चाट

इससे आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि, जैमपोरे जैसे कम प्रसिद्ध समुद्र तट के पास भी अपने आगंतुकों को देने के लिए बहुत कुछ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here